केशव मौर्य का 'त्रिवेणी' ब्रह्मास्त्र, 2027 में यूपी की सत्ता वापसी का बनेगा 'गुप्त मंत्र'

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सत्ता में लौटने के मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे।

Shivam Shrivastava
Published on: 25 July 2025 8:57 PM IST
केशव मौर्य का त्रिवेणी ब्रह्मास्त्र, 2027 में यूपी की सत्ता वापसी का बनेगा गुप्त मंत्र
X

Keshav Maurya News: उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखे तेवर दिखाते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जातियां और सामान्य समाज पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़ा है और यह समर्थन आगे भी बना रहेगा। मौर्य ने इस सामाजिक एकता को 'त्रिवेणी' करार देते हुए कहा कि यह त्रिवेणी पहले भी भाजपा के साथ थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।

केशव मौर्य ने एक बार फिर कहा कि भाजपा 2027 में 2017 जैसा प्रचंड जनादेश दोबारा हासिल करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, सपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। लेकिन उन्हें सत्ता में वापसी का ख्वाब अब हकीकत में नहीं बदलेगा।"

2047 तक बेचैन रहेंगे राहुल गांधी

प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मौर्य ने कहा, राहुल गांधी को अब अचानक देश और लोकतंत्र की चिंता तब से सताने लगी है जब वे सत्ता से बाहर हो गए हैं। एक गरीब परिवार और पिछड़ी जाति से आने वाला बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बनता है तो कांग्रेस को बेचैनी होती है। राहुल गांधी जब तक सत्ता से दूर रहेंगे, उनकी यह बेचैनी बनी रहेगी और यह बेचैनी 2047 तक चलेगी।

चुनाव आयोग को धमकाने से नहीं चलेगा काम

विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मौर्य ने दो टूक कहा, चुनाव आयोग को धमकाने से जनसमर्थन नहीं मिलेगा। बल्कि इस तरह के बयानों से उनकी जमानतें जब्त हो सकती हैं।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, अब वह दौर खत्म हो गया जब घुसपैठियों, मृत लोगों और फर्जी वोटरों के दम पर चुनाव जीते जाते थे। अब चुनाव शुद्ध मतदाता सूची के आधार पर होंगे और इसमें कांग्रेस, सपा और राजद जैसे दलों का नामोनिशान नहीं बचेगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story