KISS करते समय आंखें क्यों खुद-ब-खुद हो जाती हैं बंद? क्या है इस रोमांटिक आदत के पीछे की वजह

Eyes Closed kiss Meaning : आंखें बंद करके Kiss करना एक स्वाभाविक और भावनात्मक प्रक्रिया है। यह दर्शाता है कि हम अपने पार्टनर के साथ उस पल को पूरी तरह जीना चाहते हैं।

Ragini Sinha
Published on: 7 July 2025 4:40 PM IST
Why eyes close while kissing
X

Why eyes close while kissing (SOCIAL MEDIA)

Why Eyes Close While kissing: जब दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो उनके बीच इमोशनल ही नहीं बल्कि फिजिकल कनेक्शन भी गहराई से जुड़ता है। खासतौर पर जब कपल एक-दूसरे को Kiss करते हैं, तो यह एक बेहद खास और नाजुक एहसास होता है। Kiss करते समय अक्सर लोगों की आंखें अपने आप बंद हो जाती हैं। यह एक आम प्रक्रिया है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है?

एहसास को गहराई से महसूस करना

जब कोई व्यक्ति आंखें बंद करके किसी को Kiss करता है, तो वह उस पल को पूरी तरह महसूस करना चाहता है। आंखें बंद होने से हमारा ध्यान बाहरी दुनिया से हटकर केवल उस इंसान और उस एहसास पर केंद्रित हो जाता है। यह एक तरह से इमोशनल गहराई और मानसिक एकाग्रता को दर्शाता है।


हैप्पी हार्मोन रिलीज

Kiss करते समय हमारा शरीर ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज करता है, जिसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन हमें सुखद अनुभूति देता है और हमारे मन को शांत करता है। जब हम आंखें बंद करके अपने पार्टनर को किस करते हैं, तो यह हार्मोन ज्यादा सक्रिय होता है, जिससे कपल्स के बीच का प्यार और भी बढ़ता है।

वैज्ञानिक कारण

लंदन यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार, जब हमारी आंखें खुली होती हैं, तो हमारा दिमाग विजुअल इनपुट्स में उलझा रहता है। इस वजह से हम किसी टच या एहसास को पूरी तरह महसूस नहीं कर पाते। लेकिन जब आंखें बंद होती हैं, तो दिमाग का ध्यान केवल उस टच पर होता है, जिससे वह एहसास गहरा होता है।


आंखें बंद करके Kiss करना एक स्वाभाविक और भावनात्मक प्रक्रिया है। यह दर्शाता है कि हम अपने पार्टनर के साथ उस पल को पूरी तरह जीना चाहते हैं। यह न सिर्फ प्यार को मजबूत करता है, बल्कि रिश्ते में विश्वास और अपनापन भी बढ़ाता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story