Asia Cup 2025: टीम इंडिया की स्क्वाड में स्ट्राइक रेट की जंग – अभिषेक शर्मा टॉप पर, शुभमन गिल सबसे नीचे!

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया की स्क्वाड का स्ट्राइक रेट बैटल रोमांचक है। अभिषेक शर्मा टॉप पर, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल सबसे नीचे हैं।

Harsh Sharma
Published on: 20 Aug 2025 9:07 PM IST
Asia Cup 2025: टीम इंडिया की स्क्वाड में स्ट्राइक रेट की जंग – अभिषेक शर्मा टॉप पर, शुभमन गिल सबसे नीचे!
X

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड का ऐलान किया। टीम में कई खिलाड़ियों के नाम पहले से तय थे, जबकि कुछ को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही थी। इस बार सबसे बड़ा नाम टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का रहा, जिन्हें न सिर्फ टीम में शामिल किया गया बल्कि उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे बड़े बल्लेबाज़ों को जगह नहीं मिल पाई। टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ों की अहमियत उनके स्ट्राइक रेट से आंकी जाती है। ऐसे में सवाल यह है कि एशिया कप 2025 की भारतीय स्क्वाड में शामिल बल्लेबाज़ों में किसका स्ट्राइक रेट सबसे ज़्यादा है और किसका सबसे कम।

अभिषेक शर्मा स्ट्राइक रेट में सबसे आगे

टीम इंडिया के 24 साल के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट के मामले में सबसे आगे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बन जाता है। अभिषेक ने अब तक 17 टी20 मैचों में 535 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 193.85 है। एशिया कप स्क्वाड में यह सबसे ऊंचा स्ट्राइक रेट है। उनके बाद दूसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 167.08 है। रिंकू सिंह ने भी कम मैचों में शानदार खेल दिखाया है और उनका स्ट्राइक रेट 161.07 रहा है। वहीं तिलक वर्मा ने 25 टी20 इंटरनेशनल में 749 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 155.08 है।

शुभमन गिल सबसे पीछे

एशिया कप 2025 में उपकप्तान बने शुभमन गिल स्ट्राइक रेट के मामले में बाकी बल्लेबाजों से पीछे हैं। उन्होंने अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें 578 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.42 और स्ट्राइक रेट 139.28 रहा है। इस मामले में वह संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और जीतेश शर्मा से भी नीचे हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों का स्ट्राइक रेट:

अभिषेक टॉप, गिल सबसे नीचे एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई टीम इंडिया की स्क्वाड में बल्लेबाजों के स्ट्राइक रेट पर नजर डालें तो सबसे ऊपर अभिषेक शर्मा हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 193.85 है। उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव 167.08 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। रिंकू सिंह ने 161.07 और तिलक वर्मा ने 155.08 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 152.39, जीतेश शर्मा का 147.06 और हार्दिक पांड्या का 141.68 रहा है। वहीं शिवम दुबे 140.11 के स्ट्राइक रेट पर हैं। इस सूची में सबसे नीचे उपकप्तान शुभमन गिल हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 139.28 है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story