TRENDING TAGS :
लखनऊ फाल्कंस ने लॉन्च किया ऑफिशियल एंथम, छात्रों से भुवनेश्वर कुमार ने की बात
UP T20 League: लखनऊ फाल्कंस क्रिकेट टीम ने ऑफिशियल एंथम लॉन्च किया। इस मौके पर टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने छात्रों के साथ क्रिकेट खेला और बातचीत की।
UP T20 League (Photo: Social Media)
UP T20 League: लखनऊ फाल्कंस क्रिकेट टीम ने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ऑफिशियल एंथम लॉन्च किया। इस मौके पर टीम के कप्तान और भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने छात्रों के साथ क्रिकेट खेला और उनसे बातचीत करते रहे। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि यह सीजन टीम के ऑफिशियल एंथम की तरह ही धमाकेदार होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
खिलाड़ियों ने बांटे ऑटोग्राफ और ली सेल्फी
एंथम लॉन्च के बाद भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, कृतज्ञ कुमार सिंह, किशन सिंह, आराध्य यादव समेत पूरी टीम ने छात्रों से बातचीत करती रही। इस दौरान खिलाड़ियों ने छात्रों के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिए। टीम के कोच कमलकांत कनौजिया और वकार भी साथ मौजूद रहे। भुवनेश्वर कुमार ने छात्रों के साथ एक एनर्जेटिक क्लासरूम सेशन में हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों का उत्साह देखकर कहा कि लखनऊ में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून और धर्म है।
युवाओं को प्रेरित करना टीम का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सीजन टीम के ऑफिशियल एंथम की तरह ही धमाकेदार होगा। इस कार्यक्रम में एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन पीयूष चौहान मौजूद थे। टीम प्रबंधन ने बताया खिलाडियों का लक्ष्य सिर्फ मैच जीतना नहीं है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करना और उनको अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम खेल और शिक्षा के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करने में सफल रहा है। जो छात्रों के लिए प्रेरणादायक था। छात्रों ने भूवी लव और लखनऊ फाल्कंस वेलकम जैसे नारों वाले पोस्टर दिखाकर टीम का समर्थन किया।


