मेरठ ने कानपुर को हराया, माधव कौशिक ने खेली 95 रनों की पारी

UP T20 League: यूपी टी20 लीग का पहला मैच मेरठ और कानपुर के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ ने कानपुर को 86 रनों से हराया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 18 Aug 2025 1:10 AM IST (Updated on: 18 Aug 2025 7:25 AM IST)
UP T20 League 2025
X

UP T20 League 2025 (Photo: Social Media)

UP T20 League: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 लीग का उद्घाटन मैच मेरठ मावरिक्स और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर को 86 रनों से हराया है। उससे पहले मैच की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान, फिर एक्ट्रेस दिशा पाटनी उसके बाद तमन्ना भाटिया ने लाइव परफॉर्मेस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद बालीवुड फिल्म 'परम सुंदरी' की स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दर्शकों से रूबरू हुए।

मेरठ ने कानपुर को 86 रन से हराया

मैच में मेरठ के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। माधव कौशिक ने 31 गेंदों में 95 रनों की पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उसके साथ ही रितुराज शर्मा ने 36 गेंदों में 60 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 130 रनों की शानदार साझेदारी हुई। जिसने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उसके बाद बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के शुरुआती 5 बल्लेबाज सिर्फ 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान समीर रिजवी ने 45 और प्रियांशु गौतम ने 34 रन बनाकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश करते रहे लेकिन टीम लक्ष्य से बहुत पीछे रह गई।

माधव कौशिक बने मैन ऑफ द मैच

कानपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी20 लीग में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस मैच में माधव कौशिक को बेहतरीन पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया है। इस मैच से पहले यूपी टी20 लीग का उद्घाटन समारोह भी हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया। पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान, अभिनेत्री दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। यह पहला मैच यूपी टी20 लीग के लिए एक अच्छी शुरुआत रहा है। अब आने वाले मैचों में भी दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

1 / 10
Your Score0/ 10
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story