तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की तबीयत बिगड़ी, बीआरएस प्रमुख अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की तबीयत अचानक बिगड़ी, उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड शुगर हाई और सोडियम का स्तर कम है। स्थिति स्थिर, इलाज जारी।

Harsh Sharma
Published on: 4 July 2025 10:09 AM IST
Former Telangana CM KCR admitted to Tabiyat Bigdi BRS Chief Hospital
X

Former Telangana CM KCR admitted to Tabiyat Bigdi BRS Chief Hospital

बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार की रात की है, जब केसीआर अपने परिवार के साथ एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस से हैदराबाद के नंदीनगर स्थित घर लौटे थे, और फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया।

केसीआर का ब्लड शुगर और सोडियम का स्तर कम

डॉक्टरों ने उनकी जांच की और पाया कि उनका ब्लड शुगर हाई है, जबकि सोडियम का स्तर कम है। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जनरल फिजिशियन डॉ. एमवी राव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्य सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य हैं। केसीआर को अब कड़ी निगरानी में रखा गया है।

केसीआर की हालत स्थिर

यशोदा अस्पताल ने बताया कि केसीआर का शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है। शुगर लेवल को नियंत्रित करने और सोडियम का स्तर बढ़ाने के लिए दवाएं शुरू कर दी गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वे कड़ी निगरानी में हैं।

रेवंत रेड्डी ने केसीआर की तबीयत के बारे में जानकारी ली

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी केसीआर की तबीयत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों और अधिकारियों से बात की और यह सुनिश्चित करने को कहा कि केसीआर को सर्वोत्तम उपचार मिले। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कामना की कि केसीआर जल्दी ठीक हो जाएं और जल्द ही सार्वजनिक सेवा में लौटें।

केसीआर को पहले भी हो चुका है इलाज

गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनावों के तुरंत बाद, बीआरएस पार्टी सत्ता से बेदखल हो गई थी। उसी दौरान केसीआर अपने आवास पर गिरने के कारण घायल हो गए थे और उनके बाएं कूल्हे का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ था।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story