TRENDING TAGS :
बिहार चुनाव 2025 नतीजों से पहले Congress के लिए खुशखबरी! जुबली हिल्स उपचुनाव के 4 एग्जिट पोल में BJP-BRS साफ़
इन चारों सर्वे के परिणामों से यह साफ होते दिख रहा है कि कांग्रेस पहले स्थान पर और BRS दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा तीसरे पायदान पर सिमटती नज़र आ रही है।
Jubilee Hills Bypoll 2025
Jubilee Hills Bypoll 2025: बिहार चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित हो जायेंगे, अब इसे ठीक पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिली है। चार अलग-अलग सर्वे में कांग्रेस पार्टी ने BRS और भाजपा दोनों को पछाड़ते हुए स्पष्ट बढ़त बनाई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिए यह जीत प्रतिष्ठा का सवाल के तौर पर देखा जा रहा है।
जुबली हिल्स सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया गया क्योंकि BRS विधायक मंगती गोपीनाथ का निधन हो गया था। BRS ने इस बार उनकी पत्नी मंगती सुनीता गोपीनाथ को उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस की ओर से नवीन यादव चुनावी मैदान में हैं, जो पहले भी दो बार इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है।
चारों एग्जिट पोल में कांग्रेस की बढ़त
ताजा आंकड़ों के अनुसार -
1. नगणना सर्वे: कांग्रेस 47%, BRS 41%, भाजपा 8%
2. स्टेट पोल्स: कांग्रेस 48.2%, BRS 42.1%
3. चाणक्य स्ट्रेटेजी: कांग्रेस 46%, BRS 41%, भाजपा 6%
4. पीपल्स पल्स: कांग्रेस 48%, BRS 41%, भाजपा 6%
इन चारों सर्वे के परिणामों से यह साफ होते दिख रहा है कि कांग्रेस पहले स्थान पर और BRS दूसरे स्थान पर है, जबकि भाजपा तीसरे पायदान पर सिमटती नज़र आ रही है।
मुस्लिम वोट कांग्रेस की ओर झुके
इस उपचुनाव में AIMIM या असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे मुस्लिम वोट बैंक का बड़ा भाग कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हुआ है। यह कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
रेवंत रेड्डी के लिए साख का सवाल
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के लिए जुबली हिल्स सीट की जीत न सिर्फ राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का भी मामला बनते नज़र आने लगा है। हाल ही में ABVP ने कॉलेज चुनाव में NSUI को मात दिया था, जिससे कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया था। अब इस उपचुनाव में बढ़त से पार्टी को एक नया मनोबल मिला है।
बता दे, चारों एग्जिट पोल में कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव की बढ़त ने तेलंगाना की राजनीति में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। यदि अंतिम परिणाम भी एग्जिट पोल के आधार पर आते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए ये बड़ी जीत साबित होगी और रेवंत रेड्डी के नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।


