Aligarh News: घर में घुसकर साले पर हमला, लहूलुहान हालत में भाई ने ढकेल पर पहुंचाया जिला अस्पताल

Aligarh News: जीजा द्वारा की गई पीट-पीटकर तड़पाने के बाद रोहतास लहूलुहान अवस्था में धराशायी हो गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 July 2025 5:57 PM IST
Aligarh News: घर में घुसकर साले पर हमला, लहूलुहान हालत में भाई ने ढकेल पर पहुंचाया जिला अस्पताल
X

घर में घुसकर साले पर हमला  (photo: social media )

Aligarh News: सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंजड़िया सराय भट्ट निवासी राजेंद्र ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए। उनके मुताबिक, उनके छोटे भाई रोहतास पर उसके ही जीजा ने घर में घुसकर बेरहमी से हमला किया। जीजा द्वारा की गई पीट-पीटकर तड़पाने के बाद रोहतास लहूलुहान अवस्था में धराशायी हो गया।

आक्रोशित बड़ा भाई राजेंद्र, जो ढकेल पर फल बेचता है, ने घायल भाई को अपनी फल की ढकेल पर डालकर करीब 3 किमी पैदल थाने पहुंचाया। वहां से पुलिस की गैरमौजूदगी के चलते उसे ढकेल पर ही जिला मलखान सिंह अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए रोहतास को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

अदालत में चल रहा घरेलू मारपीट का केस

राजेंद्र ने बताया कि जीजा की हिंसा का कारण अदालत में चल रहा घरेलू मारपीट का केस है, जिसकी वजह से बहन मायके में रह रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचित किया गया।

राजेंद्र ने पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए, क्योंकि थाना वाहन उपलब्ध न होने के कारण, उसे घायल भाई को ढकेल पर ही अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story