Aligarh News:-भाजपा धूमधाम से मनाएंगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती।

Aligarh News: अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्म जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया था।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 May 2025 6:15 PM IST
Aligarh News:-भाजपा धूमधाम से मनाएंगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंती।
X

Aligarh News


Aligarh News: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्म जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया था।इसके साथ ही 21 और 22 मई को जिला स्तर पर जिला गोष्ठी का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।वही 23 और 24 को अहिल्याबाई होल्कर की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएंगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से 19 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।अभियान के अंतर्गत बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगी।ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कही।जिलाध्यक्ष ने कहा। कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। विपरीत परिस्थितियों में शासन सत्ता को संभालते हुए कुशल प्रशासक के रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्यों को भी बखूबी अंजाम दिया।अनेकों नदियों के घाटों का पक्का निर्माण, कुओं और बावड़ियों के निर्माण कराने का कार्य भी रानी अहिल्याबाई ने किया।

उन्होंने कहा। कि स्मृति अभियान का मकसद रानी अहिल्याबाई के जीवन व आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। स्कूल कॉलेजों में रेस, प्रदर्शनी और महिला सम्मेलन होंगे। स्मृति अभियान के दौरान महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए दौड़, जिला स्तर पर संगोष्ठी, घाटों पर साज सज्जा के साथ नदी आरती, रानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर प्रदर्शनी, नाट्य मंचन और महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और जन्माष्टमी शताब्दी श्रद्धांजलि समारोह जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समाजासेवी ने बताया। कि उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। पार्टी उनके शौर्य, सेवा, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा और समाज निर्माण के कार्यों में अग्रसर हो सकें।

1 / 1
Your Score0/ 1
Lakshman Singh Raghav
ABOUT THE AUTHOR

Lakshman Singh Raghav

अलीगढ़ से जिला रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

Next Story