साहब! न्याय दिलाएं..., जेठ ने किया रेप, पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध, महिला ने लगायी न्याय की गुहार

Aligarh News: महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब्! जेठ ने मेरे साथ रेप किया। वहीं पति मुझे प्रताड़ित करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 July 2025 11:56 AM IST
aligarh news
X

aligarh news

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने साथ हुई गंदी हरकतों से परेशान होकर महिला पुलिस थाने पहुंची और आपबीती बतायी। महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि साहब्! जेठ ने मेरे साथ रेप किया। वहीं पति मुझे प्रताड़ित करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। महिला ने यह भी कहा कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी है।

एसएसपी से लगायी गुहार

मामला अलीगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग करने लगी। एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह हुआ था। निकाह होने के बाद से ही पति कर रवैया उसके साथ ठीक नहीं था। वह उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। यहीं नहीं जेठ ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। उसकी एक बेटी भी है।

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपनी बेटी के साथ अलग रहती है। पीड़िता ने बताया कि जब वह पुलिस के पास पति और ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची तो उसके थाने से भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी। एसएसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

एसएसपी के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story