Amethi News: अमेठी में बीजेपी का जनजागरण अभियान, बृज बहादुर सिंह ने कांग्रेस को बताया देश विरोधी और परिवार वादी

Amethi News: कांग्रेस ने जिस तरीके से 50 साल पहले आपातकालीन लगाकर देश के खिलाफ ना इंसाफी की थी वह अपने आप में कहीं से भी सही नहीं था।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 25 Jun 2025 3:34 PM IST
Amethi News: अमेठी में बीजेपी का जनजागरण अभियान, बृज बहादुर सिंह ने कांग्रेस को बताया देश विरोधी और परिवार वादी
X

अमेठी में बीजेपी का जनजागरण अभियान  (photo: social media )

Amethi News: 50 वर्ष पहले कांग्रेस के लगाए गए आपातकाल के विरोध में आज प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जन जागरण गोष्ठी को संबोधित करने के साथ पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरीके से 50 साल पहले आपातकालीन लगाकर देश के खिलाफ ना इंसाफी की थी वह अपने आप में कहीं से भी सही नहीं था। उस समय के आपातकालीन में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा , बेगुनाहों को गोली मार दी गई, लोगों को जेल जाना पड़ा, लोगों से उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई। ऐसे में आज भाजपा पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चला रही है। लोगों को जागरुक कर रही है कि उस समय क्या परिस्थियां थी, कैसे तानाशाही कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने परेशानियों का सामना किया। आज उन सब के बारे में हम लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा को किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसकी विचारधारा, जिनकी मानसिकता राष्ट्रवादी नहीं है। वह पार्टी जो वास्तव में केवल और केवल अपने लिए, अपने परिवार के लिए कैसे देश में परिवार वाद उनका जिंदा रहे इसके लिए काम करती है।

काम करने की स्वतंत्रता नहीं थी

बीच में जब उनका प्रधानमंत्री नहीं रहा उनके परिवार का तब भी उन्होंने सुपर पीएम के नाम पर अपने ही परिवार के द्वारा पीएम निर्मित कराया गया जो वास्तव में प्रधानमंत्री थे। उन्हें कोई काम करने की स्वतंत्रता नहीं थी, लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने काम किया है। आज सारी मीडिया स्वतंत्र है, सारे लोग स्वतंत्र हैं , कोई किसी का गुलाम नहीं है। लोकतंत्र में आवश्यकता होती है 1975 में इमरजेंसी जो आज का हमें याद दिलाती है। आज उसी के उपलक्ष में हम सब लोगों ने पूरे देश के अंदर आप लोगों के माध्यम से इस बात को जन-जन तक पहुंचाने का हम लोगों ने काम किया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Surya Bhan Dwivedi
ABOUT THE AUTHOR

Surya Bhan Dwivedi

Next Story