TRENDING TAGS :
Amethi News: अमेठी में युवक का फांसी के फंदे से लटका मिला शव
Amethi News: अमेठी में बृहस्पति वार को 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बृहस्पति वार को 28 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर बंद कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।जिले के अमेठी कोतवाली क्षेत्र के मुंशी गंज रोड निवासी अनुज जायसवाल पुत्र जय प्रकाश जायसवाल 18 का शव घर में बंद कमरे से पड़ा मिला।
बताया जा रहा है कि इस मकान में कोई रहता नहीं था। कभी कभी घर वाले मकान में रुक जाते है। मृतक अनुज जायसवाल अकेले ही इस मकान में रहता था मंगलवार की सुबह पड़ोस की दुकान के एक लड़के ने जब घर में आवाज लगाया तो किसी ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने खिड़की से झांक कर देखा तो अनुज का शव कमरे के अंदर रस्सी के सारे फांसी के फंदे पर लटका मिला।उसका आधा शरीर जमीन पर टिका था। पड़ोसी ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे इसके बाद तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलती है अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जा रहा है कि युवक का बिहार पुलिस में सिलेक्शन हुआ था और उसकी जॉब लेटर भी आ गया था।पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट की कार्यवाही की जा रही है।साक्ष्य संकलन के फील्ड यूनिट मौके पर आ गई है।


