Auraiya News: किसानों की पीड़ा को डीएम ने किया महसूस, प्रशासन को इस सम्बंध में किया सचेत

Auraiya News: किसानों का कहना है कि कई बार सरकारी योजनाओं की जानकारी और संसाधन समय पर नहीं मिलने से उनकी पैदावार और आय प्रभावित होती है।

Ashraf Ansari
Published on: 11 Aug 2025 7:48 PM IST
Auraiya News: किसानों की पीड़ा को डीएम ने किया महसूस, प्रशासन को इस सम्बंध में किया सचेत
X

किसानो की पीड़ा को डीएम ने किया महसूस  (photo: social media )

Auraiya News: सीमांत और लघु किसानों को समय पर बीज, खाद और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने की समस्या गंभीर है। किसानों को प्रशासन से पारदर्शी वितरण प्रणाली की अपेक्षा भी रहती है। किसानों का कहना है कि कई बार सरकारी योजनाओं की जानकारी और संसाधन समय पर नहीं मिलने से उनकी पैदावार और आय प्रभावित होती है। उनका मानना है कि यदि गुणवत्तापूर्ण बीज, पर्याप्त उर्वरक और आधुनिक उपकरण समय से उपलब्ध हों तो जिले की कृषि उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।

किसानों का कहना है कि जैविक खेती और कीटनाशक प्रबंधन पर अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं, ताकि वे रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर सकें। साथ ही खेत तालाब योजना जैसे प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की भी जरूरत है, जिससे सिंचाई के संसाधन बेहतर हो सकें।

मानस सभागार में एक बैठक आयोजित की गई

इन मुद्दों पर आज कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने की। बैठक में डीएम ने कहा कि प्रशासन बीजों के निष्पक्ष और समय पर वितरण, पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता और किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने विकास खंड स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित करने और प्रगतिशील किसानों के अनुभव साझा कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ सतत संवाद बनाए रखेगा और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि प्रशासन किसानों के साथ सतत संवाद और सहयोग बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करेगा, जिससे जिले में कृषि उत्पादन और किसानों की आमदनी में वृद्धि हो सके।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story