Auraiya News: जीएसटी टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, कई दुकानदार फरार

Auraiya News: जांच में सामने आया कि कुछ दुकानदारों के पास जीएसटी नंबर तो था, लेकिन उनकी फर्में सक्रिय नहीं पाई गईं। वहीं कई दुकानों के बाहर जीएसटी नंबर प्रदर्शित तक नहीं किए गए थे।

Ashraf Ansari
Published on: 22 July 2025 5:37 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News

Auraiya News: जिले के अछल्दा कस्बे में जीएसटी विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर मौके से भागने में ही भलाई समझी। जीएसटी स्टेट टैक्स ऑफिसर देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने हरीगंज बाजार, सराय बाजार और नहर बाजार में सघन सर्वे अभियान चलाया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की गई और दस्तावेजों व जीएसटी बिलों की गहनता से पड़ताल की गई।

जांच में सामने आया कि कुछ दुकानदारों के पास जीएसटी नंबर तो था, लेकिन उनकी फर्में सक्रिय नहीं पाई गईं। वहीं कई दुकानों के बाहर जीएसटी नंबर प्रदर्शित तक नहीं किए गए थे। इस पर टीम ने संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे तुरंत अपने प्रतिष्ठानों पर जीएसटी नंबर प्रदर्शित करें।

राज्य कर अधिकारी ने दी जानकारी

राज्य कर अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक सर्वे है और इसमें सिर्फ जीएसटी नंबर वाली फर्मों की सक्रियता की जांच की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा और यह कदम केवल पारदर्शिता व नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इसके अलावा, जीएसटी अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के फायदों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर मिलता है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक सुरक्षा की सुविधा प्राप्त होती है। इस छापेमारी अभियान के माध्यम से न सिर्फ अनियमितताओं की पहचान हुई, बल्कि व्यापारियों को जागरूक भी किया गया कि जीएसटी में पंजीकरण उनके हित में है और इससे उन्हें कई सरकारी योजनाओं और लाभों का सीधा लाभ मिल सकता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story