TRENDING TAGS :
Auraiya News: परमपूज्य शिवम जी महाराज को मिलेगा 'सार्क गौरव सम्मान 2025', नेपाल में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह
Auraiya News: यह सम्मान उन्हें 24 अगस्त 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
परमपूज्य शिवम जी महाराज को मिलेगा 'सार्क गौरव सम्मान 2025' (photo: social media )
Auraiya News: औरैया जिले में अंतरराष्ट्रीय सप्तऋषि अखाड़ा के महामंडलेश्वर एवं श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम, इटावा के पीठाधीश्वर परमपूज्य शिवम जी महाराज को 'सार्क गौरव सम्मान 2025' से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें 24 अगस्त 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह गौरवपूर्ण सम्मान नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा स्वयं अपने कर-कमलों से शिवम जी महाराज को प्रदान करेंगे।
शिवम जी महाराज को यह सम्मान उनकी सतत आध्यात्मिक सेवाओं, सनातन संस्कृति, वेद-आध्यात्म प्रचार, संस्कृति संरक्षण, गौ सेवा, युवा मार्गदर्शन और वैश्विक शांति हेतु किए जा रहे अतुलनीय प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। वे भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा के वर्तमान संवाहक हैं, जो समाज में धार्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनका योगदान न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान और प्रेरणा का विषय बन चुका है।
सम्मान समारोह की घोषणा से अनुयायियों श्रद्धालुओं में खुशी
इस सम्मान की घोषणा से उनके लाखों अनुयायियों, श्रद्धालुओं एवं संत समाज में अपार हर्ष व्याप्त है। यह सम्मान एक संत की व्यक्तिगत उपलब्धि मात्र नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली एक ऐतिहासिक मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
इस सम्मान समारोह का संयुक्त आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तथा बौद्ध वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शिवम जी महाराज को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस समारोह में शामिल होने वालों में सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय, धर्मगुरु लामा ग्याछो रिनपोछे, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ. नारायण यादव, मिस एशिया यूनिवर्स की प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. रागिनी पांडेय जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी।


