Ayodhya News: अयोध्या से राम भक्तों के लिए खुशखबरी: जल्द खुलेगा मंदिर परिसर, रामकथा संग्रहालय में 20 गैलरियों का होगा निर्माण

Ayodhya News: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की स्थिति प्रारंभिक चरण में है। सिविल कार्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। संग्रहालय में 20 विशेष गैलरियों का निर्माण किया जाएगा।

NathBux Singh
Published on: 29 Jun 2025 6:57 PM IST
Good news for Ram devotees from Ayodhya
X

अयोध्या से राम भक्तों के लिए खुशखबरी: जल्द खुलेगा मंदिर परिसर, रामकथा संग्रहालय में 20 गैलरियों का होगा निर्माण (Photo- Social Media)

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या से राम भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राम मंदिर परिसर में जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें अगले एक महीने के भीतर श्रद्धालुओं के लिए खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और जिला प्रशासन के बीच मंथन जारी है।

भवन निर्माण समिति की बैठक

भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में हुआ। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बैठक से पूर्व मीडिया को जानकारी दी कि मंदिर परिसर का काम निर्धारित गति से चल रहा है और श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द दर्शन की अनुमति देने का प्रयास किया जा रहा है।

रामकथा संग्रहालय में तकनीकी और सांस्कृतिक प्रयास

अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की स्थिति प्रारंभिक चरण में है। सिविल कार्य तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। संग्रहालय में 20 विशेष गैलरियों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें भगवान राम की कथाओं को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से प्रदर्शित करने की योजना है।

कानूनी और ऐतिहासिक प्रमाण संग्रहालय में

संग्रहालय के भूतल की दो गैलरियों में पिछले 500 वर्षों की कानूनी यात्रा को दर्शाया जाएगा। साथ ही खुदाई में मिली पुरातात्विक वस्तुओं को भी राम मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक पुष्टि के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

भगवान राम का वैश्विक स्वरूप

संग्रहालय के बेसमेंट में एक खंड में यह बताया जाएगा कि दुनिया के किन-किन देशों में भगवान श्रीराम की आराधना होती है। वहीं, आईआईटी चेन्नई द्वारा हनुमान जी पर आधारित एक गैलरी भी तैयार की जा रही है, जिसे नवंबर से दिसंबर 2025 के बीच पूर्ण कर लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए संग्रहालय आंशिक रूप से खुलेगा

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कुछ हिस्सों को श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र खोला जा सके, लेकिन इसका अंतिम निर्णय सितंबर तक निर्माण की प्रगति की समीक्षा के आधार पर लिया जाएगा।

1 / 9
Your Score0/ 9
NathBux Singh
ABOUT THE AUTHOR

NathBux Singh

Next Story