Azamgarh News: खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, मिलावट खोरो में मचा हड़कंप

Azamgarh News: आजमगढ़ में दीपावली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर छापेमारी, 18 क्विंटल से अधिक मिठाई जब्त

Shravan Kumar
Published on: 16 Oct 2025 10:27 AM IST (Updated on: 16 Oct 2025 10:49 AM IST)
Azamgarh News: खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, मिलावट खोरो में मचा हड़कंप
X

खाद विभाग की संयुक्त टीम ने दुकानों पर की छापेमारी  (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे आगामी दीपावली व धनतेरस त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग को लगातार मिलावटी की सूचना मिल रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने आजमगढ़ की आम जनता को मिलावटी मिठाइयों के उपयोग से बचने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सिधारी थाना क्षेत्र के मौर्य ट्रेडर्स की जिस प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई वहां के बारे में लगातार शिकायत मिल रही थी।

मीडिया से बातचीत करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में सिधारी थाना क्षेत्र के इस प्रतिष्ठान के बारे में खाद्य विभाग के अधिकारियों को लगातार मिलावटी मिठाइयों की बिक्री की सूचना मिल रही थी।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो मौके से 18 क्विंटल 50 किलोग्राम मिलावटी बर्फी, एक कुंतल से अधिक पनीर 50 किलोग्राम से अधिक छेना, 50 किलोग्राम से अधिक पेड़ा, और 50 किलोग्राम से अधिक सोहन पापड़ी बरामद हुई है।

सस्ती दरों पर डिलेवरी

कानपुर से आने वाली इन मिठाइयों को जिले के बड़ी संख्या में दुकानदारों के यहां सस्ती दरों पर डिलेवरी किया जाता था। सहायक आयुक्त खाद्य अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि मौर्य ट्रेड से जिले की जिन-जिन दुकानों पर सप्लाई होती थी उनकी भी जांच कराई जा रही है।

जिले में नवरात्रि से लेकर लगातार खाद्य विभाग मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर छापेमारी कर रहा है और 55 से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ और मिठाईयां के प्रयोग से बचाना है। जिन मिलावटी मिठाइयों को बरामद किया गया है उन्हें गड्ढे खुदवा कर जमीन में दफन कराया जाएगा।

खाद्य विभाग के इस छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, सिधारी थाने के प्रभारी हमेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई मे जुटे थे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story