Azamgarh News : बकरी चराने आई मंदबुद्धि बालिका के साथ निजी स्कूल के चौकीदार ने किया रेप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच मे जुटी

Azamgarh News: थाना बरदह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में तैनात एक वृद्ध चौकीदार पर एक मंद बुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

Shravan Kumar
Published on: 15 July 2025 5:27 PM IST
Azamgarh News : बकरी चराने आई मंदबुद्धि बालिका के साथ निजी स्कूल के चौकीदार ने किया रेप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच मे जुटी
X

Azamgarh News 

Azamgarh News: 15 जुलाई आज़मगढ़ जनपद के थाना बरदह पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में तैनात एक वृद्ध चौकीदार पर एक मंद बुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।पीड़ित के कथना अनुसार थाना बरदह क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में चपरासी के पद पर कार्य करने वाली महिला की 15 वर्षीय बेटी मंद बुद्ध की बताई जा रही हैवह विद्यालय में अक्सर बकरी चराने जाती थी। करीब चार माह पूर्व इसी कालेज में तैनात बुजुर्ग चौकीदार दशई बिंद ( 62 वर्ष) ने कालेज में बकरी चराने आई मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट मे गर्भ के कारण दर्द हुआ। तब किशोरी की मां डॉक्टर के पास उसे लेकर पहुची। डॉक्टर सोनोग्राफी कराने की सलाह दी।जब युवती की रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। जिसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने सोमवार को बरदह थानां में आरोपी वृद्ध चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बरदह थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story