Azamgarh News : बकरी चरा कर वापस लौट रही बालिका को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Azamgarh News: गांव के बाहर सड़क के किनारे बकरी चरा रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आया, बालिका को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Shravan Kumar
Published on: 20 May 2025 9:56 PM IST
Azamgarh road accident
X

Azamgarh road accident  (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव में शाम बकरी चराकर लौट रही 8 वर्षीय बालिका की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बकरी चराने गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल गांव निवासी आठ वर्षीय माहरा पुत्री सिरताज शाम घर से बकरी चराने के लिए निकली थी। वह गांव के बाहर सड़क के किनारे बकरी चरा रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक तेज गति से बाइक चलाते हुए आया, बालिका को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। माहरा को लेकर लोग सीएचसी पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

माहरा की मां की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक रौनक पांडेय निवासी भीमाकोल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story