Azamgarh News: डॉ. प्रियंका मौर्या की पहल से मुस्कराया आजमगढ़, जनसुनवाई में मिला महिलाओं को न्याय और भरोसा

Azamgarh News: जनसुनवाई के अन्तर्गत कुल 42 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण, छेडखानी आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए, उनके द्वारा 03 प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया।

Shravan Kumar
Published on: 30 April 2025 7:51 PM IST
Azamgarh News
X

Azamgarh News

Azamgarh News: 30 अप्रैल उ0प्र0 राज्य महिला आयोग कीे सदस्य डा0 प्रिंयका मौर्या द्वारा जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जनसुनवाई के अन्तर्गत कुल 42 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण, छेडखानी, जमीनी विवाद, साइबर क्राइम आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए, उनके द्वारा 03 प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया।

1 घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण पति-पत्नी के बीच सुलह-समझौता कराया गया, डॉ प्रियंका मौर्या ने मिठाई खिलाकर उन्हे खुशी-खुशी घर भेज दिया गया।उन्होंने समस्त पीड़ित महिलाओं को यह आश्वासन दिया गया कि आपको डरने की जरूरत नही है आप सभी को एक सशक्त, मजबूत स्वालम्बी और आत्मनिर्भर बनना है, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग आपके साथ है। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारीगण द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी।

नोडल अधिकारी श्री डी0सी0 त्रिपाठी महोदय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुंख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर योजना के बारे में जानकारी दी गयी।

जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।

1 / 2
Your Score0/ 2
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story