Azamgarh News: आजमगढ़ में शिवपाल यादव का भाजपा पर तीखा हमला: "समाज में नफरत फैला रही है भाजपा सरकार"

Azamgarh News: सपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर देश को "बहुत पीछे धकेलने" और "समाज में नफरत पैदा करने" का आरोप लगाया।

Shravan Kumar
Published on: 26 July 2025 9:01 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ में शिवपाल यादव का भाजपा पर तीखा हमला: समाज में नफरत फैला रही है भाजपा सरकार
X

शिवपाल यादव  (photo: social media ) 

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज आजमगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। आजमगढ़ को अपने लिए नया न बताते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यह उनका "घर" है।

सपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर देश को "बहुत पीछे धकेलने" और "समाज में नफरत पैदा करने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की जनता को सौहार्दपूर्ण तरीके से जीने नहीं देना चाहती। शिवपाल यादव के अनुसार, भाजपा के लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं करते, बल्कि "हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद" जैसे विषयों पर बात कर अमन-चैन भंग करना चाहते हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं और मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है। उन्होंने कानपुर में एक राज्य मंत्री को धरने पर बैठने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आजमगढ़ दौरे के दौरान पुलिस भर्ती और "चाचा-भतीजे" (शिवपाल और अखिलेश यादव) पर लगाए गए आरोपों पर शिवपाल यादव ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि पुलिस भर्ती के बाद "चाचा-भतीजे झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे।" इसके जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार में हुई सभी पुलिस भर्तियां पूरी तरह से निष्पक्ष थीं, जबकि भाजपा के राज में होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में घोटाले के सवाल पर सपा महासचिव ने कहा कि इस सड़क का निर्माण ब्रिज कॉर्पोरेशन को करना था, लेकिन इसे एक निजी ठेकेदार से कराया गया, जिसमें घोटाला हुआ है। बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने 9 साल के कार्यकाल में बिजली उत्पादन की एक भी नई यूनिट नहीं लगाई है, यही कारण है कि वे 3 घंटे से अधिक की बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रहे हैं।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Experience - 10 Years Print Media

Next Story