Baghpat News: शिवभक्ति और मानवता के सुंदर संगम का अनोखा उदाहरण बनी डॉक्टर के लिए कांवड़ यात्रा

Baghpat News: बड़ौत (जनपद बागपत) के शिवभक्त विशाल भारद्वाज ने भक्ति और मानवता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो लोगों को भावुक कर रहा है।

Paras Jain
Published on: 20 July 2025 4:40 PM IST
Baghpat News: शिवभक्ति और मानवता के सुंदर संगम का अनोखा उदाहरण बनी डॉक्टर के लिए कांवड़ यात्रा
X

Baghpat News

Baghpat News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बड़ौत (जनपद बागपत) के शिवभक्त विशाल भारद्वाज ने भक्ति और मानवता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो लोगों को भावुक कर रहा है। यह कोई साधारण कांवड़ नहीं, बल्कि 31 लीटर गंगाजल से भरी हुई वह कांवड़ है, जिसे एक डॉक्टर के लिए विशेष रूप से लाया गया है।

विशाल का कहना है कि उन्होंने भोलेनाथ को साक्षात डॉक्टर के रूप में देखा है, और इसी भाव से उन्होंने अपनी कांवड़ यात्रा को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कांवड़ पर डॉ. अभिनव तोमर का चित्र भी लगाया है — जो बड़ौत के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. तोमर मूर्ति नर्सिंग होम और आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और समाज सेवा में भी अग्रणी हैं।

डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त करने की अनोखी पहल

विशाल भारद्वाज की बेटी का जन्म समय से पहले (प्रीमैच्योर) हुआ था और वह करीब डेढ़ महीने तक डॉक्टर अभिनव की देखरेख में रही। डॉक्टर की सेवा, समर्पण और मेहनत के कारण आज उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ है। इसी कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए विशाल ने गंगाजल की कांवड़ उठाने का संकल्प लिया।विशाल ने बताया कि वे सबसे पहले यह गंगाजल शिवलिंग पर अर्पित करेंगे, और फिर उसी जल से डॉ. अभिनव के क्लिनिक में जलाभिषेक करेंगे। उनका कहना है कि अगली बार वे 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह भक्ति और मानवता की मिसाल

इस अनोखी श्रद्धा और कृतज्ञता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कहानी न सिर्फ एक डॉक्टर की प्रतिष्ठा और मरीज के विश्वास को दर्शाती है, बल्कि शिवभक्ति और मानवता के पवित्र संगम का भी प्रतीक बन गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story