Baghpat News: बड़ौत में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, महिला समेत कई लोग घायल, वीडियो वायरल

Baghpat News: हिंसक झगड़े में महिला समेत 4–5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Paras Jain
Published on: 17 Aug 2025 5:40 PM IST
X

Baghpat News: बागपत जनपद के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़का गाँव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडों का ताबड़तोड़ इस्तेमाल हुआ। इस हिंसक झगड़े में महिला समेत 4–5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार गाँव में पहले भी सट्टेबाजी को लेकर विवाद हो चुका है। एक पक्ष के युवक घर के बाहर बैठे थे तभी दूसरे पक्ष से कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुँच गए। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हुई और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक लड़की को बुरी तरह पीट रहे हैं। आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने की बजाय मूकदर्शक बने रहे। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात काबू में किए।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। बड़ौत पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

1 / 4
Your Score0/ 4
Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story