TRENDING TAGS :
Bahraich News: ग्राम निंदीपुर में नाव पलटने से तीन की मौत, पुलिस ने शव बरामद किए
Bahraich News: संस्कार के उपरांत लखनऊ से आए दो रिश्तेदारों के साथ अजय नाव से सरयू नदी चले गए। नदी में नाव अचानक पलट जाने से तीनों डूब गए।
ग्राम निंदीपुर में नाव पलटने से तीन की मौत, पुलिस ने शव बरामद किए (photo: social media )
Bahraich News: थाना कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम निंदीपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी अजय अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार कर रहे थे। संस्कार के उपरांत लखनऊ से आए दो रिश्तेदारों के साथ अजय नाव से सरयू नदी चले गए। नदी में नाव अचानक पलट जाने से तीनों डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही कैसरगंज पुलिस, फील्ड यूनिट व गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। आज सुबह पुलिस ने तीनों शव बरामद कर लिए। मौके पर पुलिस बल तैनात है और गांव में शोक का माहौल है।
कार्यवाही शुरू कर दी
पुलिस ने पंचनामा कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने बताया कि घटना दुखद है, शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


