Chandauli News: तालाब में मित्रो संग नहाते समय डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली के चतुर्भुज क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोर नरेंद्र राम की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत। दोस्तों के साथ नहाने गया था तालाब, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत। हादसे के बाद गांव में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

Ashvini Mishra
Published on: 23 Jun 2025 5:39 PM IST
Chandauli News
X

Chandauli News 

Chandauli News: चंदौली जिले में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना चतुर्भुज क्षेत्र स्थित बाबा कालेश्वर नाथ सरोवर की है, जहां तेनुवट गांव निवासी महेंद्र राम का पुत्र नरेंद्र राम अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय नरेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके साथी घबरा गए और घर की ओर भाग गए।

काफी देर तक जब नरेंद्र घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथी बच्चों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह तालाब में डूब गया है। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और तालाब में खोजबीन शुरू की, जिसके बाद नरेंद्र का शव बरामद हुआ। मासूम बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चे अक्सर तालाब में नहाने जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने। ऐसी घटना होती है।नरेंद्र की असमय मौत ने पिता महेंद्र व माता मंजू देवी का रो रो कर हाल बुरा है।घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story