TRENDING TAGS :
बलरामपुर में मारपीट मामले में एकआरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Balrampur News: बलरामपुर में मारपीट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Balrampur Crime News
Balrampur News: बलरामपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर जिलेभर में वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को वारंटी अभियुक्त को दबोचा।
पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, प्रार्थना पत्रों की जांच और पेंडिंग विवेचना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वारंटी अभियुक्त की तलाश में की जा रही कार्रवाई में पुलिस ने रतनपुर निवासी नानकून पुत्र राम कुबेर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ मामला संख्या 669/25/03 धारा 323, 504 भादवि थाना कोतवाली देहात से संबंधित वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारंटियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे सभी अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने गिरफ्तारी करने वाली टीम की सराहना की और कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।


