Barabanki News: क्लास में बेहोश हुई मेधावी छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Barabanki News: नंदनी अचानक क्लास में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे जिला ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 18 July 2025 2:35 PM IST
Barabanki News: क्लास में बेहोश हुई मेधावी छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
X

Barabanki News

Barabanki News: बाराबंकी में शिक्षा जगत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 11वीं कक्षा की एक होनहार छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से न केवल परिवार बल्कि स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय नंदनी वर्मा पढ़ाई में काफी तेज थी और हाल ही में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में शामिल हुई थी। वह टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नियामतगंज गांव की रहने वाली थी और शहर में अपनी तीन बहनों के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नंदनी अचानक क्लास में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे जिला ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना से महज पांच मिनट पहले तक नंदनी बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रही थी। उसकी असमय मृत्यु से स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग बेहद दुखी हैं।फिलहाल, नंदनी के परिवार और स्कूल प्रबंधन की ओर से मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story