Barabanki News: : बाराबंकी में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण और वृक्षारोपण

Barabanki News: आज 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 15 Aug 2025 1:10 PM IST
Barabanki News: :  बाराबंकी में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण और वृक्षारोपण
X

Barabanki Independence Day 2025

Barabanki News: देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।ध्वजारोहण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ध्वज वंदन के उपरांत सभी उपस्थित जनों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं एक पौधा लगाया और उसकी जड़ों में जल अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि हर पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि वह हरित और सुरक्षित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए।"इस अवसर पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया, जिससे यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर सामूहिक संकल्प और सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story