Barabanki News: बाराबंकी सिविल कोर्ट में लगी आग, सैकड़ों लोगों से भरी थी कोर्ट, मची अफरा-तफरी

Barabanki News: घटना दोपहर करीब 2:30 बजे कोर्ट परिसर स्थित विद्युत नियंत्रण कक्ष संख्या 31 में हुई, जहां अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद लोग घबरा उठे।

Sarfaraz Warsi
Published on: 19 July 2025 6:36 PM IST
X

Barabanki News: बाराबंकी जिले के सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक कोर्ट बिल्डिंग में आग लग गई। यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे कोर्ट परिसर स्थित विद्युत नियंत्रण कक्ष संख्या 31 में हुई, जहां अचानक धुआं उठता देख वहां मौजूद लोग घबरा उठे।

घटना के वक्त कोर्ट परिसर पूरी तरह से वकीलों, फरियादियों और कर्मचारियों से खचाखच भरा हुआ था। नीचे वकीलों के चेंबर और ऊपर की मंजिलों पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक आग की लपटें और धुआं उठता देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना

हालांकि मौके पर मौजूद वकीलों और आम लोगों ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया।

सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि विद्युत नियंत्रण कक्ष को नुकसान पहुंचा है, लेकिन बाकी परिसर सुरक्षित बताया जा रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story