TRENDING TAGS :
Barabanki News: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़: बाराबंकी के बड्डूपुर के चार घायल, एक की मौत
Barabanki News: हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में शुक्रवार को दर्शन के दौरान अचानक मची भगदड़ में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर क्षेत्र के चार श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।
Barabanki News
Barabanki News: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में शुक्रवार को दर्शन के दौरान अचानक मची भगदड़ में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के बड्डूपुर क्षेत्र के चार श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।सूत्रों के अनुसार, मंदिर में सीढ़ियां चढ़ते समय ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके बाद मंदिर परिसर में बिजली गिरने की अफवाह फैल गई, जिससे दर्शनार्थियों में अफरातफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी भगदड़ में बाराबंकी के मौलाबाद गांव से आए 17 लोगों के जत्थे में से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान वकील प्रसाद (पुत्र भरत प्रसाद), राधिका (40 वर्ष, पत्नी कन्हैया लाल), दुर्गावती (50 वर्ष, पत्नी राम आशीष) और फूलमती (धौरमऊ, थाना देवा) के रूप में हुई है। सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां वकील प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का इलाज अभी जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
इसके अलावा, बेचेलाल, सुनील कुमार, बाबूलाल, श्रीप्रकाश, दूधनाथ, हिंदू और उर्मिला को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और अस्पताल में घायलों की हर संभव सहायता की जा रही है।
यह हादसा धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और आपात स्थिति प्रबंधन को लेकर बड़ी चेतावनी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते अफवाहें किस तरह जानलेवा बन सकती हैं, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है।


