Barabanki News: बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच संजय सेतु में दरार, नेपाल से छोड़े पानी से घाघरा उफान पर

Barabanki News: पुल में आई दरारों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुल की एक साइड को बंद कर मरम्मत की गई, बावजूद इसके दरारें अब भी साफ देखी जा सकती हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 7 July 2025 8:05 PM IST
Sanjay Setu cracks amid growing threat of floods
X

बाढ़ के बढ़ते खतरे के बीच संजय सेतु में दरार, नेपाल से छोड़े पानी से घाघरा उफान पर (Photo- Newstrack)

Barabanki News: नेपाल से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू नदी (घाघरा) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाराबंकी जिले के प्रमुख संपर्क पुलों में शामिल ऐतिहासिक संजय सेतु पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल में आई दरारों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुल की एक साइड को बंद कर मरम्मत की गई, बावजूद इसके दरारें अब भी साफ देखी जा सकती हैं।

पुल कई बार मरम्मत के बावजूद हो रहा जर्जर

साल 1982 में उस समय के मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कार्यकाल में बने इस सेतु ने बाराबंकी को गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित नेपाल से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन बीते कुछ वर्षों में यह पुल कई बार मरम्मत के बावजूद जर्जर होता जा रहा है। ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव और जलधारा की रफ्तार ने इसकी हालत और बिगाड़ दी है।


ब्रिज जलस्तर केंद्र पर सोमवार को जलस्तर खतरे के निशान के करीब तक पहुंच गया। खतरे का निशान समीप है और घाघरा की धारा लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोग आशंकित हैं कि कहीं यह पुल किसी बड़ी दुर्घटना की वजह न बन जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल में दरारों के चलते हर मानसून में डर का माहौल बन जाता है।

कई बार इस पुल से भारी वाहनों को रोककर मरम्मत की जाती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sarfaraz Warsi
ABOUT THE AUTHOR

Sarfaraz Warsi

Next Story