Bareilly News: किशोरी के घर घुसकर शादी का दबाव, अश्लील हरकतें और धमकी; युवक व मां के खिलाफ FIR दर्ज

Bareilly News: इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मीरगंज कोतवाली में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Sunny Goswami
Published on: 15 July 2025 9:34 PM IST
Bareilly News: किशोरी के घर घुसकर शादी का दबाव, अश्लील हरकतें और धमकी; युवक व मां के खिलाफ FIR दर्ज
X

किशोरी के घर घुसकर शादी का दबाव, अश्लील हरकतें और धमकी  (photo: social media)

Bareilly News: अर्द्ध रात्रि के दौरान एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर सिलेंडर से आग लगाने की धमकी देते हुए एक किशोरी का हाथ पकड़कर खींचा और बोला, "चल मेरे साथ चल, मैं तुझसे शादी करूंगा।" आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। जब इस घटना की शिकायत की गई, तो आरोपी युवक और उसकी मां लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए और जान से मारने तक की धमकी दे डाली, जिससे किशोरी का परिवार दहशत में आ गया है। इस मामले में किशोरी के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर मीरगंज कोतवाली में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के खादर इलाके के एक गांव से जुड़ा है। गांव के रहने वाले किशोरी के परिजन के द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि बीते 14 जुलाई 2025 की रात्रि तकरीबन 01 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। उसने सिलेंडर से आग लगाने की धमकी देते हुए किशोरी की भतीजी का हाथ पकड़ा और बोला, "मेरे साथ चल, मैं तुझसे शादी करूंगा।" युवक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें भी कीं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक ने किशोरी के अश्लील वीडियो भी बना रखे हैं, जिन्हें वह इंस्टाग्राम व फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा है।

एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 11 में अध्ययन करती है भतीजी

शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उसकी भतीजी क्षेत्र के ही एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 11 में अध्ययन करती है। 15 जुलाई को सुबह के समय जब उसकी भतीजी घर से निकली, तो आरोपी महेश पाल ने पीछा करते हुए कहा कि "अगर राजी से चलकर शादी नहीं की तो तुझे जबरदस्ती उठा कर ले जाऊंगा।" युवक का यह सिलसिला रोजमर्रा का बन चुका है, जिससे किशोरी पढ़ाई तक छोड़ने को मजबूर हो गई है। इस मामले की शिकायत जब आरोपी युवक के घर जाकर की गई, तो आरोपी महेश पाल और उसकी मां ममीता गंदी-गंदी गाली-गलौच करते हुए लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के तहत आरोपी युवक महेश पाल और उसकी मां ममीता के खिलाफ सुसंगत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story