Bareilly News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप, घर में मचा कोहराम

Bareilly News: थाना शाही क्षेत्र के गांव परचई में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने पति समेत छह ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Sunny Goswami
Published on: 21 Aug 2025 2:48 PM IST
Bareilly News: फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप, घर में मचा कोहराम
X

Bareilly woman murder

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव परचई में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने पति समेत छह ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया है।

मृतका के चाचा अमन पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी दिव्या पुत्री शैलेंद्र की शादी 7 जून 2023 को दिनेश पुत्र अमित निवासी ग्राम परचई के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दिव्या के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने समय-समय पर दहेज की मांग पूरी करने के लिए कुछ पैसे भी दिए।

परिजनों का आरोप है कि 21 अगस्त को दिव्या के पति दिनेश, अमित, रजत, सुमित, रेखा और रजनी ने मिलकर उसे फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिव्या की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में तहरीर दी।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि थाना शाही के गांव परचई में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला है। मृतका के परिजनों ने पति सहित छह लोगों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sunny Goswami
ABOUT THE AUTHOR

Sunny Goswami

Next Story