Bareilly News: लखपति दीदी योजना के बाद अब करोड़पति दीदी योजना की दिशा में किया जाएगा कार्य- जिलाधिकारी

Bareilly News: सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में समाज के लिए कार्य करते हुए अपना स्थान बनाया और ऐसी महान महिलाओं को समाज में वह सम्मान नहीं मिल पाया।

Newstrack Network
Published on: 30 May 2025 8:03 PM IST
Bareilly News: लखपति दीदी योजना के बाद अब करोड़पति दीदी योजना की दिशा में किया जाएगा कार्य- जिलाधिकारी
X

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन   (photo: social media )

Bareilly News: सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार द्वारा शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन जी0आई0सी0 ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने संबोधन किया । सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने विषम परिस्थितियों में समाज के लिए कार्य करते हुए अपना स्थान बनाया और ऐसी महान महिलाओं को समाज में वह सम्मान नहीं मिल पाया। वह एक सामान्य परिवार से थी, उनसे प्रेरणा लेते हुए सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। गांव समृद्धिशाली बनेगा तो सारा देश समृद्धिशाली बनेगा। सरकार अपनी योजनाओं का लाभ भी महिलाओं के नाम से दें रही है जो महिलाएं अच्छा कार्य कर रही हैं, उनका हौसला बढ़ाने का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा मॉ के नाम अवश्य लगाएं।

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यात्मा से कुछ सीख कर जाएं और अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सम्मान की नसीहत दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 31 मई को उनकी 300वीं जयंती शताब्दी पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाई जा रही है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संचालित योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। केन्द्र व राज्य सरकार के स्तर की संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त उद्यमी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक/आर्थिक रूप से महिलाओं को समृद्ध किया जा रहा है। हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने रोजगार संचालित कर रही हैं, जिसके अन्तर्गत लखपति दीदी योजना साकार होने के बाद अब करोड़पति दीदी योजना की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में जनपद बरेली प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यदि आपको अपना रोजगार शुरू करने के लिए लोन की आवश्यकता है तो लोन उक्त के योजना के माध्यम से ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में दूध/मसालों आदि की आपूर्ति अब स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत लाभार्थी महिला सीमा सिंह, प्रियंका देवी, गुंजन शुक्ला, सत्यवती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत नीतू वर्मा व ज्ञान देवी को स्वीकृत धनराशि के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत लाभार्थी महिला हलीमन, शमशुल जहां, नाजरा, नीलम, गुड़िया को आवास की चाबी प्रदान की गयी। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत लाभार्थी महिला राधा देवी, राजकुमारी, रुकसाना, ममता, जशोदा देवी को स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। मनरेगा योजनान्तर्गत महिला मेठ नीतू देवी, आरती देवी व ग्राम रोजगार सेवक मीनू गंगवार, पुष्पा गंगवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग में विभिन्न योजनान्तर्गत लवली श्रीवास्तव, रजनी, अनीता कुमारी, अर्पिता सिंह भदोरिया को स्वीकृत धनराशि के चेक प्रदान किए गए। मत्स्य विभाग की लघु सर्कुलेटरी सिस्टम योजनान्तर्गत संध्या को डमी चेक प्रदान किया गया।

सभी उपस्थित रहे

इस अवसर पर महापौर डॉ0 उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि निर्भय गुर्जर, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, डीसी एनआरएलएम योगेन्द्र कुमार भारती, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story