TRENDING TAGS :
Bareilly News: जन्माष्टमी मेले में करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bareilly News: आयोजित मेले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव हल्दी कलां में हुआ, जहां मेला देखने गए अरविंद नामक युवक को बिजली का करंट लग गया।
Young man dies Bareilly fair
Bareilly News: जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मेले में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव हल्दी कलां में हुआ, जहां मेला देखने गए अरविंद नामक युवक को बिजली का करंट लग गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है, जो गांव का ही रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर गांव हल्दी कलां में हर साल मेला आयोजित किया जाता है। इस मेले में बिजली का कार्य करने के लिए अरविंद अपने साथी बृजपाल के साथ गया था। जब अरविंद बल्ब लगा रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार अरविंद अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत चार साल पहले ही हो चुकी थी। बेटे की असामयिक मृत्यु से मां और परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


