TRENDING TAGS :
बिहार का ‘खेल’ UP में नहीं होगा..., महागठबंधन की करारी हार पर बौखलाए अखिलेश यादव, दिया अल्टीमेटम
Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया। वह तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत बाकी जगहों पर नहीं हो जाएगा।
Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ को करारा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की करारी हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ दिया है। सपा सुप्रीमा ने दावा किया है कि बिहार में एसआईआर ने खेल कर दिया। अब यूपी, बंगाल समेत अन्य राज्यों में यह नहीं होने दिया जाएगा।
सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया। वह तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत बाकी जगहों पर नहीं हो जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे यह खेल इनको नहीं खेलने दिया जाएगा। उन्होंने आगे लिखा कि सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबो को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
कांग्रेस ने भी एसआईआर को ही बताया वजह
बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के पीछे कांग्रेस ने भी एसआईआर को ही कारण बताया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि शुरुआती रुझानों में यह लगता है कि बिहार की जनता पर ज्ञानेश गुप्ता (मुख्य चुनाव आयुक्त) भारी पड़ गये। आने वाले समय में यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार के लोग ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर भारी पड़ेंगे या फिर ज्ञानेश गुप्ता पड़ेंगे। इसके लिए इंतजार करना होगा। बिहार की जनता को कम आंकना बड़ी भूल होगी। एसआईआर, वोट चोरी के बाद भी उन्होंने हिम्मत दिखाई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बिहार परिणाम पर कहा कि मुझे जो शक था वही हुआ। 62 लाख वोट काटे गये और 20 लाख वोट जोड़े गये। उसमें पांच लाख वोट बिना एसआईआर फॉर्म ही भरकर बढ़ा दिए गए। कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चुनाव मतदान केंद्र पर सघन जनसंपर्क का है न कि रैली व जनसभा का। विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।


