TRENDING TAGS :
UP में पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की ‘जंग’ शुरू? प्रधान के सिर में गोली मार बदमाश हुए फरार
Pradhan Shot in Shahjahanpur: शाहजहांपुर में भी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक प्रधानमंत्री के सिर में गोली मार दी और फरार हो गये।
Pradhan Shot in Shahjahanpur
Pradhan Shot in Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश में अभी पंचायत चुनाव में समय है, लेकिन वर्चस्व की जंग अभी से शुरू हो गयी है। यूपी के शाहजहांपुर में भी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक प्रधानमंत्री के सिर में गोली मार दी और फरार हो गये। सरेआम इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल अवस्था में प्रधान को तुरंत शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाके में इस घटना को आने वाले पंचायत चुनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
सिर के पिछले भाग में लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरियापुर गांव में प्रधान देवेंद्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से समय देवेंद्र अपनी दुकान के सामने खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और तमंचा निकालकर प्रधान पर फायरिंग कर दी। गोली देवेंद्र के सिर के पिछले भाग में लगी। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में प्रधान को सीएचसी जरियनपुर ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस गयी।
बाद में चिकित्सकों ने प्रधान की हालत गंभीर देख बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रधान को गोली क्यों और किसने मारी। अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं गांव में इस घटना को पंचायत चुनाव से पहले वर्चस्व की जंग बताया जा रहा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से छानबीन चल रही है।


