UP BJP News: भाजपा ने आज लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर होगी चर्चा

UP BJP News: आज लखनऊ में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Shivam Shrivastava
Published on: 3 Aug 2025 10:13 AM IST (Updated on: 3 Aug 2025 11:12 AM IST)
UP BJP News:  भाजपा ने आज लखनऊ में बुलाई बड़ी बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर होगी चर्चा
X

UP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज लखनऊ में एक बड़ी बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ आगामी चुनावी और संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई महत्वपूर्ण नेता उपस्थित होंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में भाग लेंगे।

बैठक का आयोजन आज सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है। इसमें BJP के सभी जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भी उपस्थित होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार, और राजनीतिक योजनाओं को लेकर रणनीतियां बनाई जाएंगी। पार्टी आगामी चुनावों और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

वर्तमान भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी को ओबीसी और दलित समुदायों से अपेक्षाकृत कम वोट मिले, जिससे पार्टी इन वर्गों को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति बना सकती है। इस पर विचार करते हुए, भाजपा ओबीसी या दलित नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह लोधी, अमरपाल मौर्या, बीएल मौर्या और बाबू राम निषाद जैसे नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर आगामी बैठकों में चर्चा हो सकती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story