Bulandshahr News: छेड़छाड़ करने पर बहन ने की नशेड़ी भाई की हत्या

Bulandshahr News: किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बहन ने सब्जी काटने वाले चाकू से भाई की गला रेतकर हत्या कर दी।

Sandeep Tayal
Published on: 13 Aug 2025 9:05 PM IST
Bulandshahr News: छेड़छाड़ करने पर बहन ने की नशेड़ी भाई की हत्या
X

छेड़छाड़ करने पर बहन ने की नशेड़ी भाई की हत्या  (photo: social media )

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में छेड़छाड़ कर रहे नशेड़ी वहशी भाई की बहन ने सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया पुलिस ने हत्यारोपी बहन को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

सेल्फ डिफेंस में मर्डर ?

बीसा कॉलोनी निवासी अरविंद (22) बुधवार को अपनी बहन के घर मिलने गया था, इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बहन ने सब्जी काटने वाले चाकू से भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि अरविंद शराब के नशे में था और बहन से छेड़छाड़ करने लगा था, जिसका विरोध करने पर भी जब अरविंद नहीं माना तो बहन ने सेल्फ डिफेंस में हत्या करने का खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस फोरेंसिक विभाग की टीम स्थल का निरीक्षण किया, लहूलुहान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी बहन को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। मौके से आलाकत्ल भी बरामद होने की खबर है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story