Bulandahahr News: सराय छबीला में तार ठीक करने के दौरान हुई बिजली गुल, पथराव, 5 घायल, 15 पर FIR

Bulandahahr News: जनपद के सराय छबीला गांव में तार ठीक करने के दौरान गांव को बिजली गुल हो गई, जिससे गुस्साए एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने प्रेमपाल और उसके परिजनों से मारपीट कर पथराव कर दिया।

Sandeep Tayal
Published on: 15 July 2025 4:37 PM IST
Bulandahahr News: सराय छबीला में तार ठीक करने के दौरान हुई बिजली गुल, पथराव, 5 घायल, 15 पर FIR
X

Bulandshahr Sarai Chhabeela Violence News

Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के सराय छबीला गांव में तार ठीक करने के दौरान गांव को बिजली गुल हो गई, जिससे गुस्साए एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने प्रेमपाल और उसके परिजनों से मारपीट कर पथराव कर दिया। हमले में 3 महिलाओं सहित 4-5 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर हमलावरों को खेद दिया। पुलिस ने 9 नामजद सहित 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पथराव के बाद गांव में पुलिस तैनात, स्थिति नियंत्रण में

बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव से छबीला में बीती रात प्रेमपाल के घर का तार बाहर लगे खंभे से टच हो गया, जिसे ठीक करने के दौरान गांव की बिजली गुल हो गई। आरोप है कि बिजली जाने से नाराज हो मौके पर पहुंचे एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने गालियां दे धमकी दी और पत्थर मारे, परिजन बचाने आए तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लाठियां फटकार कर हमलावरों को खदेड़ दिया।

पथराव में शीला देवी मैनावटी रेखा इंद्रजीत प्रेमपाल आदि घायल हो गई पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया प्रेमपाल पुत्र लाखे सिंह निवासी सराय छबीला ने गांव के ही जीशान, रिजवान पुत्रगण साकिर, फैशल और फैजान पुत्रगण जाकिर, रिजवान पुत्र साकिर, आबिद पुत्र हुसैनी, आबिद पुत्र भूरे खा, शाहनवाज पुत्र आबिद, साजिद पुत्र मोहम्मद उमर, मो. मोवान पुत्र आरिफ व 5-6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी रिजुल कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story