Bulandshahr News: गुलावठी में पुलिस मुठभेड़, मेरठ का वकील अल्वी हुआ लंगड़ा, आमिर भी गिरफ्तार

Bulandshahr News: सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि तड़के थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की बाइक सवार बदमाशो से उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोका।

Sandeep Tayal
Published on: 26 July 2025 8:32 AM IST
Bulandshahr News: गुलावठी में पुलिस मुठभेड़, मेरठ का वकील अल्वी हुआ लंगड़ा, आमिर भी गिरफ्तार
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। आज तड़के पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में मेरठ का लुटेरा वकील अल्वी पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया जब कि फरार हुए वकील के साथी आमिर अल्वी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।सिकंदराबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि 20 दिन पूर्व गुलावठी के तेवतिया सिटी कालोनी के गार्ड को बंधक बना वकील अल्वी ने साथियों के साथ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से ट्रांसफार्मर का तार, बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए है।

मुठभेड़ की कहानी, पुलिस की जुबानी

सिकंद्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि तड़के थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की बाइक सवार बदमाशो से उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बाइक सवारों को रोका , बाइक सवार बदमाश रुकने के बजाय भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गोली पैर में लगने से वकील अल्वी पुत्र शकील निवासी ग्राम लाला मौहम्मदपुर छोटी मस्जिद थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ घायल हो गया जब कि भागे उसके साथी आमिर अल्वी पुत्र इस्लाम अल्वी निवासी कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से ट्रांसफार्मर का तार, अवैध असलहा, कारतूस, बाइक व चोरी करने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। लंगड़े हुए डकैत वकील अल्वी पर 20 और आमिर पर 2 मुकदमे है दर्ज।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story