Bulandshahr News: हसबुद्दीन के हत्यारे कुलदीप से पुलिस मुठभेड़, हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News: घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम चिरौरी रानी कतियावली थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं।

Sandeep Tayal
Published on: 23 July 2025 8:44 AM IST
Bulandshahr News: हसबुद्दीन के हत्यारे कुलदीप से पुलिस मुठभेड़, हुआ लंगड़ा
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि देर रात को डिबाई में कोतवाली पुलिस-स्वाट टीम देहात से बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से 25000 रुपए का इनामी हत्यारोपी कुलदीप लंगड़ा हो गया।एक माह पूर्व गांव के ही 16 साल के किशोर हसबुद्दीन की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आला कत्ल दरांती, तमंचा, कारतूस, बाइक आदि किए बरामद।

मां से अपशब्द कहने पर कर दी थी हत्या

डिबाई के सीओ शोभित कुमार ने बताया कि बीती रात थाना डिबाई प्रभारी निरीक्षक रविरत्न सिंह व स्वाट टीम देहात प्रभारी राहुल चौधरी की पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर मुखैना नहर पर संदिग्ध व्यक्तियो और वाहनो की चैकिंग कर रही थी तभी एक बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रुकने का इशारा किया गया तो नही रुका, बल्की बाइक को तेजी से मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसपर बदमाश की बाइक मुखैना नहर से कुछ दूरी पर अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाश द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम चिरौरी रानी कतियावली थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, आलाकत्ल व बाइक बरामद हुई है।

सीओ ने बताया कि एक माह पूर्व हसबुद्दी ने कुलदीप की मां से कहा सुनी कर अप शब्द कहे थे, जिससे कुपित होकर हसबुद्दीन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने शव बरामद कर लिया था, फरार हत्यारोपी पर 25000 रुपए का इनाम घोषित था।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sandeep Tayal
ABOUT THE AUTHOR

Sandeep Tayal

Next Story