Chandauli News: खबरदार! अपराध करने वाले हो जाओ सावधान, तीसरी आंख 24 घंटे कर रही है निगरानी, कंट्रोल रूम का एडीजी ने किया उद्घाटन

Chandauli News: बिहार बॉर्डर से लेकर अन्य भीड़ भार वाले अपराध बाहुल्य इलाकों में कुल 42 कैमरो की पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Aug 2025 9:23 PM IST
X

Chandauli News: चंदौली जनपद के पुलिस लाइन में आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मार्डिया ने सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग करने वाले कंट्रोल रूम का उद्घाटन कर जनपद में अपराध को रोकने की एक बड़ी पहल बताया है और इसके लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे को शाबाशी भी दिया है। जनपद के बिहार बॉर्डर से लेकर अन्य भीड़ भार वाले अपराध बाहुल्य इलाकों में कुल 42 कैमरो की पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। उस दौरान जो भी अपराधी गतिविधिया या नियम विरुद्ध कार्य किए जाएंगे वह सब पुलिस की कार्यवाही में आ सकता है।

एडीजी ने सीधा-सीधा अपराधियों को चेतावनी देते हुए आम जनता को इसका लाभ मिलने की बात कही है और कहा है कि बिना शिकायत ही कमरे को साक्ष्य मान कर अपराधी गतिविधियों पर कार्यवाही की जाएगी ।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के प्रयास से बने कंट्रोल रूम से अब तीसरी आंख के माध्यम से अपराधों पर निगरानी की जाएगी जिसका उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मार्डिया ने करते हुए इसका शुभारंभ कर दिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यह कंट्रोल रूम अपराध को रोकने में बहुत ही सहायक होगा और इसकी पहल करने वाले पुलिस अधीक्षक आदित्य लाने को इसका श्रेय जाता है। इस कंट्रोल रूम से बिहार बॉर्डर से लेकर जिले के अपराध जोन वाले स्थान पर 42 कैमरे लगे हुए हैं,जिससे सीधे 24 घंटे तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर निगरानी की जाएगी।

यही नहीं जिस अपराध की शिकायत नहीं की जाएगी उस अपराध पर भी सीसीटीवी कैमरे को साक्षी मानकर कार्यवाही की जाएगी। इससे सड़क पर अपराध करने वाले,अवैध पार्किंग करने वाले, अवैध नंबर का प्रयोग करने वाले, या रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले तथा जाम करने वाले जो भी लोग नियम विरुद्ध कार्य करेंगे उनके खिलाफ इस कैमरे को साक्ष्य मानकर कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस महानिदेशक ने चंदौली के पुलिस अधीक्षक के इस कार्य को अन्य जनपदों में भी लागू करने की भी बात कही।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story