Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों की समस्या देख भाजपा नेता ने बाढ़ चौकी कराया स्थानांतरित सपा विधायक व सांसद पर साधा निशाना

Chandauli News: ग्रामीणों की मांग पर सूर्यमुनि तिवारी ने त्रिशूलधारी इंटर कॉलेज, बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना कराई।

Ashvini Mishra
Published on: 8 Aug 2025 11:30 AM IST
Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों की समस्या देख भाजपा नेता ने बाढ़ चौकी कराया स्थानांतरित सपा विधायक व सांसद पर साधा निशाना
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद की सकलडीहा विधानसभा के भाजपा नेता और पूर्व प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों—नादी, निधौरा, सहेपुर और दलित बस्ती बाहुल्य बोझवा का निरीक्षण किया। बाढ़ से टापू जैसे हो चुके इन गांवों में पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और हालात की जानकारी ली।

स्थानीय मांग पर राहत चौकी का स्थानांतरण

ग्रामीणों की मांग पर सूर्यमुनि तिवारी ने त्रिशूलधारी इंटर कॉलेज, बोझवा-निधौरा में बाढ़ राहत चौकी की स्थापना कराई। इसका उद्देश्य यह है कि राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर पीड़ितों तक पहुंच सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर समय जनता की सेवा को तत्पर है।निरीक्षण के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र के सपा विधायक और सांसद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जनता संकट में है, तब उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। चुनाव के समय सक्रिय दिखने वाले नेता अब जनता को मंझधार में छोड़कर गायब हो चुके हैं।

भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में सक्रिय

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर गांव में मौजूद हैं और प्रशासनिक सहयोग के साथ जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं। मौके पर भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह बब्बू, अन्य कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने जताया संतोष और आभार

राहत चौकी की स्थापना पर ग्रामीणों ने संतोष जाहिर किया और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों को अब समय पर सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story