Chandauli News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तिराहे पर ही स्थापित कर भव्य रूप देने की हुई मांग ,एसडीएम को दिया पत्रक

Chandauli News: दर्जनों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रतिमा को तिराहे से नहीं हटाने की मांग की। उनकी मांग है कि सकलडीहा क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है बाबा साहब की मूर्ति, लेकिन वर्तमान स्वरूप में यह समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

Ashvini Mishra
Published on: 19 Aug 2025 7:38 PM IST
Chandauli News: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तिराहे पर ही स्थापित कर भव्य रूप देने की हुई मांग ,एसडीएम को दिया पत्रक
X

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तिराहे पर ही स्थापित कर भव्य रूप देने की हुई मांग   (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील मुख्यालय के कस्बे में तिराहे पर स्थापित बाबा साहब अंबेडकर की स्थापित मूर्ति को चंदौली से सैदपुर तक बनने वाली सड़क के कारण हटाने की बात पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता सकलडीहा उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर से मिलकर एक पत्रक सौंप कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को आसपास ही स्थापित कर भव्य रूप देने की मांग की गई।

दर्जनों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रतिमा को तिराहे से नहीं हटाने की मांग की। उनकी मांग है कि सकलडीहा क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है बाबा साहब की मूर्ति, लेकिन वर्तमान स्वरूप में यह समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। इसलिए स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की मांग रही है कि प्रतिमा को भव्य और आकर्षक रूप दिया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को बाबा साहब का योगदान याद रखने का अवसर प्राप्त हो सके।

अंबेडकर के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प

बसपा सदैव बाबा साहब अंबेडकर के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लेती है और यही कारण है कि पार्टी की ओर से बार-बार सरकार और प्रशासन से यह मांग उठाई जा रही है कि बाबा साहब की प्रतिमा को इधर-उधर न ले जाया जाए। बाबा साहब केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि युग पुरुष थे जिन्होंने दबे-कुचले वर्गों को न्याय और अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनकी प्रतिमा का भव्य निर्माण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय

ज्ञापन, सपना के कार्यक्रम की सूचना के बाद बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी भारी संख्या में तहसील मुख्यालय पर उपस्थित रहे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने सभी को आश्वस्त किया कि बाबा साहब की प्रतिमा को भव्य रूप में तिराहे के आसपास ही स्थापित किया जाएगा। यह कार्य आप सबकी सहमति से किया जाएगा।

1 / 4
Your Score0/ 4
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story