Chandauli News: राजदरी- देवदरी में शराबियों पर चला पुलिस का डंडा, 20 पियक्कड़ों पर हुई कार्रवाई

Chandauli News: पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो देवदरी की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं।

Sunil Kumar
Published on: 15 Aug 2025 7:47 PM IST (Updated on: 16 Aug 2025 1:12 PM IST)
Chandauli News: राजदरी- देवदरी में शराबियों पर चला पुलिस का डंडा, 20 पियक्कड़ों पर हुई कार्रवाई
X

 राजदरी- देवदरी में शराबियों पर चला पुलिस का डंडा, 20 पियक्कड़ों पर हुई हुई कार्रवाई  (photo: social media )

Chandauli News: प्रकृति की गोद में बसा देवदरी पर्यटक स्थल जहां एक ओर सैलानियों को सुकून और शांति देता है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से इसकी खूबसूरती पर दाग लग रहा था। नौगढ़ पुलिस ने इन बिगड़े माहौल को दुरुस्त करने के लिए एक सख्त अभियान चलाया है। बीते दिन पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो देवदरी की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं।

पर्यटन स्थल पर बढ़ रही थी परेशानी

पिछले कुछ समय से नौगढ़ के देवदरी पर्यटक स्थल पर आने वाले कई पर्यटक अपनी गाड़ियों में या खुलेआम सड़क किनारे शराब का सेवन कर रहे थे। इस तरह की हरकतों से न सिर्फ पर्यटन स्थल का माहौल खराब हो रहा था, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं और आपसी झगड़ों का भी खतरा बढ़ गया था। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने नौगढ़ के क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

निर्देश मिलते ही नौगढ़ थाना निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार यादव ने मयपुलिस फोर्स के साथ देवदरी पर्यटक स्थल पर एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस की टीम ने उन जगहों पर निगरानी बढ़ाई जहां लोग अक्सर शराब पीते पाए जाते थे।


20 लोगों पर हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान, पुलिस ने ऐसे 20 लोगों को पकड़ा जो सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 और पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस का यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि देवदरी आने वाले सभी पर्यटक एक सुरक्षित और सुखद अनुभव लेकर जाएं। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि इस खूबसूरत जगह की गरिमा बनी रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story