TRENDING TAGS :
Chandauli News: नौगढ़ क्षेत्र अब बनेगा औद्योगिक हब
Chandauli News:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चंदौली दौरे के दौरान जनपद को औद्योगिक, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
Chandauli News: चंदौली जनपद के जिलामुख्यालय पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के नौगढ़ क्षेत्र जो कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चित था उसे बड़ी सौगात देते हुए,औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चंदौली दौरे के दौरान जनपद को औद्योगिक, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। अब तक कृषि प्रधान रहे इस जिले को औद्योगिक पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से काम शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नौगढ़ क्षेत्र का ज़िक्र किया, जो कभी नक्सली गतिविधियों के कारण पिछड़ा हुआ और पलायन से प्रभावित था। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के ज़रिए विकास की रफ्तार तेज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्रफल विस्तार के चलते जो इलाके पहले सुनसान और उपेक्षित थे, वहां अब फैक्ट्रियां लगेंगी और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होंगी।
इस दिशा में कंपनियों की भी रुचि बढ़ी है और कई औद्योगिक समूह चंदौली में निवेश को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “अब वो समय गया जब यहां के युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे जनपदों या महानगरों का रुख करना पड़ता था। आने वाले वर्षों में चंदौली उद्योगों का हब बनकर उभरेगा।”
उद्योग लगाने के लिए ज़मीन चिन्हित की जाए
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिले में उद्योग लगाने के लिए ज़मीन चिन्हित की जाए और उसमें किसी तरह की प्रशासनिक अड़चन न आए। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को उद्योगों में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
मुख्यमंत्री का यह दौरा चंदौली के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में यह जनपद न केवल खेती में, बल्कि औद्योगिक उत्पादन में भी प्रदेश का अग्रणी जिला बनेगा।

