Chandauli News: चंदौली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Sunil Kumar
Published on: 10 July 2025 10:11 AM IST
Chandauli News: चंदौली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
X

Chandauli News

Chandauli News: चंचंदौली जिले की अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। टीम ने तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है।

ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान की गई गिरफ्तारी

यह संयुक्त कार्रवाई अलीनगर थाना क्षेत्र की लोको कॉलोनी स्थित ओवरब्रिज के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर, अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम और आरपीएफ के जवानों ने इलाके में घेराबंदी की और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

19.05 लीटर अवैध शराब बरामद

चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से 60 बोतल ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), 10 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 एमएल), और 2 बोतल रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 375 एमएल) बरामद हुई। कुल बरामद शराब की मात्रा 19.05 लीटर है।

गिरफ्तार तस्कर बिहार के निवासी

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अनिल कुमार (निवासी - सुभहाई साउथ टोल, थाना हाजीपुर, जिला वैशाली, बिहार), पिंकू कुमार (निवासी - पाली रोड, डालमिया नगर, थाना डेहरी, जिला रोहतास, बिहार), और कान्ति देवी (निवासी - पोरी, थाना हरनौत, जिला नालंदा, बिहार) के रूप में हुई है।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलीनगर थाने में मु.अ.सं. 281/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि यह अवैध शराब कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस और आरपीएफ टीम

इस कार्रवाई में अलीनगर पुलिस की टीम में निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उप निरीक्षक शिवानंद सिंह, कांस्टेबल प्रवेश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह शामिल थे। आरपीएफ की टीम में सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र नाथ राय, आरक्षी दीपक कुमार सिंह, आरक्षी प्रिंस कुमार और आरक्षी छोटे लाल यादव शामिल रहे।चंदौली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Next Story