Chandauli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बना वजह

Chandauli News: घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ashvini Mishra
Published on: 21 July 2025 9:18 AM IST
Chandauli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बना वजह
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचखरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव के पुत्र संदीप यादव (35 वर्ष) ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सकलडीहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि संदीप यादव का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिस कारण कुछ समय पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने रविवार को खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस आत्मघाती कदम को लेकर स्तब्ध हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि संदीप लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि संदीप यादव ने पारिवारिक विवाद के कारण अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story