Chandauli News: ट्रेनों के परिचालन की सुरक्षा के परख के लिए महाप्रबंधक बने पायलट

Chandauli News: महा प्रबंधक इंजन में सवार होकर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, कॉशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का निरीक्षण किया ।

Ashvini Mishra
Published on: 9 July 2025 11:10 PM IST
Chandauli News: ट्रेनों के परिचालन की सुरक्षा के परख के लिए महाप्रबंधक बने पायलट
X

ट्रेनों के परिचालन की सुरक्षा के परख के लिए महाप्रबंधक बने पायलट  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दिन दयाल नगर जंक्शन पर पहुंचे पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा बुधवार को पटना-डीडीयू रेलखंड के गाड़ी संख्या 12309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में लोको पायलट के साथ पायलट बन कर फुटप्लेट निरीक्षण किया ।

इस दौरान महा प्रबंधक इंजन में सवार होकर संरक्षा, मानसून प्रीकॉशन्स, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट, कॉशन ऑर्डर एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का निरीक्षण किया । इसके साथ ही लोको पायलट द्वारा स्टेशन एवं लेवल क्रासिंग गेट से गुजरते समय स्टेशन मास्टर,गेटमैन के साथ सिगनल का एक्सचेंज कर रहे है या नहीं, कॉशन ऑर्डर का पालन किया जा रहा है या नहीं तथा लोको पायलट द्वारा स्टेशन से बाहर निकलते समय एवं कर्व से गुजरते समय गाड़ी का लुक बैक किया जा रहा है या नहीं, इन सब पहलुओं का भी महाप्रबंधक द्वारा फुटप्लेट के दौरान जायजा लिया गया ।

महाप्रबंधक ने फुटप्लेट निरीक्षण के दौरान राजधानी एक्सप्रेस के लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट को संरक्षा नियमों का पालन करते हुए सजगता से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया । महाप्रबंधक का फुटप्लेट निरीक्षण डीडीयू जं. तक जारी रहेगा तथा संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलूओं का जायजा लिया जाएगा ।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story